माफ कीजिए हुजूर, थोड़ी सी... कोर्ट में शराब पीकर गवाही देने पहुंचा परिवादी, हड़कंप मच गया
नई दिल्ली, जून 13 -- बिहार के दरभंगा कोर्ट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गवाह शराब के नशे में गवाही देने पहुंच गया। आरोपी व्यवहार न्यायालय स्थित जिला व अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दायर परिवाद का सूचक है। कोर्ट के आदेश पर बिरौल पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो 16 मिलीलीटर शराब पीने की पुष्टि हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी माफी मांगने लगा। कहने लगा कि थोड़ी-सी पी है। दरभंगा कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सूचक बैजनाथ राय की गवाही हो रही थी। बचाव पक्ष के वकील उससे सवाल पूछ रहे थे। तभी मुदालह के अधिवक्ता रामचन्द्र यादव ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि गवाह दारू पीकर गवाही दे रहा है। अधिवक्ता ने जांच कराने की मांग की। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने बिरौल पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.