बिहारशरीफ, मार्च 20 -- माफो गांव से हथियार लहराने का आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हथियार लहराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मेंहुस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेहुस थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर माफो गांव से आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के दिन पड़ोसियों के साथ विवाद के दौरान आरोपी ने हाथ में कट्टा लेकर लहराया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.