नई दिल्ली, मई 20 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 'गद्दार' कहकर संबोधित किया है। उनके इस तीखे और विवादित बयान के बाद देश की राजनीति में भारी बवाल खड़ा हो गया है। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि वह प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने के लिए विदेशी कठपुतली बन गए हैं, जिसका कंट्रोल पाकिस्तान में है। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अराजकतावादी मानसिकता का प्रतीक बताया है। नितिन नवीन ने कहा कि गांधी की टिप्पणियाँ देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश से माफी मांगें। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वह अपन...