तेहरान, अप्रैल 24 -- ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु ने मांग की है कि डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए माफी मांगनी होगी। इस धार्मिक नेता का नाम है अली शिराजी। अली शिराजी, ईरान के पुलिस के वैचारिक-राजनीतिक संगठन के प्रमुख हैं। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहाकि ट्रंप को ईरानी लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें पूरी दुनिया के सामने यह मानना चाहिए कि हमारे नेता की हत्या करना एक गलती थी। धर्मगुरु ने यह भी चेतावनी दी कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं, दुश्मन के किसी भी ऐक्शन का जोरदार जवाब देने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही शिराजी ने इजरायल के प्रति दुश्मनी को लेकर भी हुंकार भरी। ईरानी सांसद का भी रुख सख्तबता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत हो...