सहारनपुर, सितम्बर 23 -- सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया और अपराध के लिए होती थी, लेकिन आज प्रदेश विकास, एक्सप्रेसवे, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों के लिए जाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने ओजपुरा स्थित गुरु रविदास मंदिर में पूजन भी किया। इससे पहले उन्होंने मेरठ के होटल द मार्स में प्रबुद्धजनों से चाय पर चर्चा की और देश के विकास में उनका सहयोग मांगा। मीडिया से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है। यही ऊर्जा 2027 के मिशन को पूरा करने म...