बागपत, दिसम्बर 9 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने बावली गांव के किसान ऋषिपाल को धमकी दिलवाने के मामले में माफिया विक्रांत उर्फ विक्की सुन्हैड़ा की जमानत याचिका मंजूर कर ली। विक्रांत उर्फ विक्की सुन्हैड़ा वर्तमान में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। बावली गांव निवासी किसान ऋषिपाल ने अगस्त 2024 में खेकडा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चार अगस्त की शाम सुन्हैड़ा गांव के जंगल में स्थित जमीन पर अपने खेत में फसल देखने गए थे। वहां पर सुन्हैड़ा गांव के रामकुमार, जगपाल, विरेंद्र, सतेंद्र आदि ने उसे घेरकर जमीन माफिया विक्की सुन्हैड़ा की बताकर जान से मारने की धमकी दी। किसान ने दस लाख रुपये मांगने और विक्की पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया था। डासना जेल में बंद विक्की सुन्हैड़ा ने जमानत याचिका दायर कराई, जो मंजूर कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.