माफिया विकास दुबे के खजांची जयकांत को बड़ी राहत, सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
कानपुर, मई 11 -- उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित और खौफनाक 'बिकरू कांड' के मुख्य किरदारों में शामिल जयकांत बाजपेई और उसके भाई श्यामू बाजपेई को देश की शीर्ष अदालत से बड़ी राहत मिली है। माफिया विकास दुबे के 'खजांची' के रूप में कुख्यात जयकांत बाजपेई और उसके भाई की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उनकी 10 साल की सजा को निलंबित (Suspend) करते हुए उन्हें सशर्त रिहा करने के आदेश जारी किए हैं। गैंगस्टर कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा 2 जुलाई 2020 की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने विकास दुबे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की थी। इसी कड़ी में जयकांत बाजपेई और उसके भाइयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.