माफिया रिशु खोलेगा टेंडर मैनेजमेंट का राज, IAS अफसरों के नाम आने लगे; SVU जल्द रिमांड पर लेगी
पटना, मई 29 -- विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने सरकारी ठेके में भ्रष्टाचार मामले के आरोपी नामी ठेकेदार रिशु श्री को बेऊर जेल भेज दिया। अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। एसवीयू ने रिशु श्री के पटना के मीठापुर स्थित आवासीय परिसर की जांच के बाद बुधवार को देर रात उससे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की। इस मामले में रिशु से ताल्लुक रखने वाले बड़े(आईएएस) अधिकारियों के नाम सामने आने लगे हैं। गुरुवार की सुबह एसवीयू थाना में दर्ज कांड संख्या 05/25 में उसे निगरानी न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि रिशुश्री ने सरकारी ठेके हासिल करने के लिए कई बड़े अफसरों को रिश्वत दी थी। आईएएस संजीव हंस से भी उसकी निकटता रही है। यह भी पढ़ें- हाईप्रोफाइल ठेकेदार रिशु गिरफ्तार, 68 करोड़ की संपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.