माफिया मिट्टी में मिले, विरासत संरक्षण नई पहचान : योगी
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। माफिया मिट्टी में मिल गए, विरासतों का संरक्षण प्रदेश की नई पहचान बन गई है। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर इसके उदाहरण हैं। भव्य-दिव्य कुंभ और मथुरा-वृंदावन की चहल-पहल भी नए उत्तर प्रदेश और नए भारत की पहचान है। सीएम योगी काशी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर रोहनिया में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सात अक्तूबर 2001 को गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ। उस समय भुज के भूकंप से गुजरात त्रस्त था। कई महीनों तक भूकंप के झटके आते रहे, लेकिन वहां के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.