माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी लाता था, यूपी से दोनों को खत्म किया; कुशीनगर में गरजे योगी
कुशीनगर, जून 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित एनएचएआई पार्किंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 424 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में विकास और सुशासन की नई पहचान बनी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रदेश को माफियाओं और अपराधियों के आतंक से मुक्त कराने का काम किया है। योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में माफिया बेरोजगारी फैलाते थे और मच्छर से बीमारियों का खतरा बढ़ता था, लेकिन हमारी सरकार ने दोनों को खत्म कर दिया।माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया- योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.