मोहम्मदी, अप्रैल 11 -- Lakhimpur Kheri News: खीरी पहुंचे सीएम योगी ने जहां थारू समाज, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों और बांग्लादेश के विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र दिए, वहीं विपक्षी दल उनके निशाने पर रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभाजन की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी विभाजन होता है, ऐसी ही त्रासदी आती है। आज भी कुछ विभाजनकारी ताकतें लगातार शरारत कर रही हैं क्योंकि आपके विभाजन में ही उनकी राजनीति और उनके गुंडों को फलने-फूलने का अवसर प्राप्त होता है। उन गुंडों व दंगों से जो मुक्ति मिली है, उसको फिर से पनपने मत देना। उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि माफिया बनने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर लें। सरकार किसी माफिया को पनपने, गरीबों का हक छीनने और नौजवानों की नौकरी पर डकैती नहीं डालने देगी। सीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.