आजमगढ़, मई 12 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर के छपरा सुल्तानपुर गांव में पुलिस ने सोमवार को माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह का डेढ़ करोड़ रुपये का भवन कुर्क कर लिया। माफिया के दो मंजिला भवन को 'बड़ी हवेली' के नाम से जाना जाता था। गांव में डुगडुगी बजवाकर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान दो सीओ, पांच थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहे। जीयनपुर के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी ध्रुव सिंह प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया गैंग नंबर आईआर-36 का सरगना है। वह जीयनपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और एसपी ग्रामीण चिराग जैन की निगरानी में सोमवार पुलिस और राजस्व टीम ने कार्रवाई की। सीओ सिटी शुभम तोदी और सीओ सगड़ी के साथ ही जीयनपुर, शहर कोतवाली, रौनापार, बिलरियागंज, महराजगंज थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी, क्य...