बरेली, अप्रैल 13 -- माफिया अशरफ के साथी फरहद खां उर्फ गुड्डू समेत 25 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत माफिया अतीक के भाई अशरफ से जेल में अवैध मुलाकात के मामले में जेल जा चुके फरहद खां उर्फ गुड्डू समेत 25 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इन अपराधियों में पूर्व पार्षद अकील गुड्डू सहित गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और अन्य संगीन धाराओं में जेल जा चुके अपराधी भी शामिल हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब पुलिस इन सभी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। पुलिस के मुताबिक इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी मोहम्मद फरहद खां उर्फ गुड्डू माफिया अशरफ के केंद्रीय कारागार-2 में बंद रहने के दौरान अवैध मुलाकात करने को लेकर चर्चा में आया था। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.