प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के साढ़ू मोहम्मद इमरान समेत उसके पूरे परिवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। करेली थाना प्रभारी सच्चिदानंद ने एफआईआर में इमरान को गैंग का लीडर और उसके दोनों भाई जीशान उर्फ जानू व मोहम्मद कामरान और मां जाहिदा बेगम को गैंग का सदस्य बताया गया है। पुलिस आयुक्त ने मामले की विवेचना एसीपी अतरसुइया को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अतीक के करीबियों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी 1.16 हेक्टेयर जमीन पुलिस द्वारा कार्रवाई पुलिस ने एफआईआर आरोप लगाया है कि गैंग के सदस्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी और कुर्क जमीन पर अवैध कब्जा और जालसाजी कर आमजन को फर्जी बैनामा करते हैं। लोगों से धोखाधड़ी कर धन अर्जित करने के अलावा विरोध करने पर धमकी, गाली गलौज, मारपीट, जान स...