माफिया अतीक के भाई अशरफ की कुर्क जमीन की अवैध बिक्री
प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक के भाई अशरफ की कुर्क करीब सात करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को अवैध तरीके से बेचने और कब्जा करने का मामला सामने आया है। एसडीएम सदर अंकित वर्मा के नेतृत्व में दो दिन पहले जहां प्लाटिंग पर बुलडोजर चला था, तो वहीं लेखपाल मनीष कुमार की तहरीर पर सोमवार को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अतीक के करीबी तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।एयरपोर्ट क्षेत्र के शाहा उर्फ पीपलगांव में अशरफ की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14 जुलाई 2008 में कुर्क किया गया था। लेखपाल मनीष कुमार ने तहरीर में बताया कि करीब एक एकड़ से अधिक जमीन को मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद नसरत और आफताब अहमद ने बेचा दिया। यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग कर बेचा; 3 पर FIR ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.