माफिया अतीक के गैंग के सहयोगी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के गैंग के सहयोगी सदस्य गैंग लीडर जयप्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस के मुताबिक, अपराध से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदी गई थी। एसडीएम सदर अंकित वर्मा और एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी जयप्रकाश दुबे के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में नौ और धूमनगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान कथित तौर पर लोगों को डराकर अपराध जगत से अर्जित धन से जमीनें खरीदने की पुष्टि हुई। कोर्ट से 17 अगस्त को गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी एयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.