प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय कारागार नैनी में पिछले 38 महीने से बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को बुधवार को झांसी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। नैनी जेल से सुबह लगभग आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अली को प्रिजन वैन में सड़क मार्ग से झांसी रवाना किया गया। प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में अली जेल में बंद है। उसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में भी आया था। इसी साल 17 जून को डीआईजी जेल के औचक निरीक्षण में अली के पास से 1100 रुपये नकदी भी मिली थी। शासन के आदेश पर अली को झांसी जेल भेजा गया है। माफिया अतीक के बेटे अली अहमद के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू ने पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। लंबे समय तक फरार रहने से अली पर 50 हजार का इनाम भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.