माफिया अतीक अहमद गैंग पर बड़ी चोट की तैयारी, 156 करोड़ की बेनामी संपत्ति होगी कुर्क
प्रयागराज, अगस्त 13 -- यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से ही अपराधियों और माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग पर यूपी पुलिस कहर बनकर टूटी है। इसी कड़ी में अब अतीक और उसके भाई अशरफ की 156 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था की ओर से पत्र आने के बाद अब प्रशासनिक अफसरों ने जमीन का सत्यापन शुरू करा दिया है। जिसके बाद इसका विवरण पुलिस को सौंपा जाएगा और इसे कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि प्राप्त सूचना के अनुसार जमीन की खरीद फरोख्त की राशि अतीक की पत्नी शाइस्ता, बेटे अहजम व अशरफ की पत्नी जैनब को पहुंचाई जा रही है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि माफिया बंधुओं ने सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.