माफियाओं ने खनन अधिकारी पर किया हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त
बदायूं, मार्च 8 -- जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा चौकी के वजीरगंज गांव में माफियाओं ने खनन अधिकारी पर हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। इससे हड़कंप मच गया। खनन अधिकारी ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। वजीरगंज गांव में अवैध खनन कर जा रहे लोडर का खनन अधिकारी ने पीछा किया। इससे तिलमिलाए खनन माफिया ने अधिकारी पर हमला बोल दिया। अधिकारी के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। बाद में अधिकारी ने लोडर वाहन सीज कर दिया। हमलावरों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.