कौशाम्बी, फरवरी 24 -- खनन माफियाओं की करतूत बेकसूरों की जान पर भारी पड़ रही है। हैवी मशीनों से हो रहे अवैध खनन की वजह से नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है। नदी तल पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो चुका है। यही कारण है कि लगातार हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोग भी धोखा खा रहे हैं और मौत के मुंह में समा रहे हैं। मंगलवार को हुए हादसे के लिए सभी लोग खनन माफियाओं को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। यमुना नदी में हैवी मशीनों से हो रहे बालू खनन को लेकर यूं नहीं स्थानीय लोग आवाज उठा रहे हैं। लाल सलाम संगठन से जुड़े लोग बेवजह नहीं चिल्ला रहे हैं। मशीनों के विरोध का एक ही कारण है। सबसे बड़ी वजह यह है कि मजदूरों का रोजगार छीन रहा है। दूसरी वजह यह है कि यमुना नदी की धारा का प्रवाह भी बदल रहा है। इतना ही नहीं यमुना नदी के तल में बड़ा परिवर्तन आ रहा है। जहां लोग पैदल घूमते थे, अथव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.