माप-तौल विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
अररिया, जून 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। उपभोक्ताओं को सही वजन और माप उपलब्ध कराने तथा घटतौली पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से माप-तौल विभाग, अररिया द्वारा शनिवार को फारबिसगंज शहर में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर माप-तौल निरीक्षक संदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में फारबिसगंज थाना पुलिस की सहायता से फैंसी मार्केट, सब्जी मंडी, मांस-मछली मंडी, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक तथा बाजार समिति क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान करीब सौ दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कम वजन वाले एवं त्रुटिपूर्ण पाए गए 17 दुकानदारों के कांटा-बटखरों और तराजुओं को जब्त कर लिया गया। वहीं बिना निबंधन के तराजू का उपयोग कर रहे 15 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस प्राप्त दुकानदारों को आगामी 22 जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.