मधुबनी, जून 11 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र के काजीयाना में मस्जिद की भूमि की मापी कराने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के कई लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सकरी थाना में आवेदन देकर छह नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो दर्जन महिला पुरुष पर एफआईआर दर्जघायल लोगों की पहचान दिए गए आवेदन में काजीयाना निवासी 54 वर्षीय मो. नजीर ने आरोप लगाया है कि घटना की शाम ग्रामीणों के बीच यह चर्चा हो रही थी कि जामा मस्जिद एवं उससे संबंधित भूमि की मापी कराकर उसे वक्फ बोर्ड, पटना में निबंधित कराया जाएगा। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया और मापी नहीं होने देने की बात कही। आवेदन के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि मुस्ताक उर्फ मुन्ना ने...