नई दिल्ली, मार्च 24 -- ईरान युद्ध खत्म कराने को लेकर पाकिस्तान जबरन चौधरी बनने पर तुला हुआ है। अब इस मुहिम में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी कूद पड़े हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने पर बयान जारी किया है। शरीफ ने कहाकि पाकिस्तान मिडिल ईस्ट में जंग खत्म करने के सभी प्रयासों का पूरी तरह से स्वागत करता है और साथ ही इसमें पूरा सहयोग भी करेगा। पाकिस्तान ने कहाकि क्षेत्रीय और दुनिया की शांति के लिए यह बेहद जरूरी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आगे कहाकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।बातचीत को सुगम बनाने के लिए तैयारसोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहाकि उनका देश ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए सार्थक...