आगरा, मार्च 25 -- पंचम सरफराज खान स्मृति ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स विजार्ड्स क्रिकेट क्लब ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन बनाए। मयंक तिवारी ने 138 गेंद पर 21 चौकों व 13 छक्कों की मदद से 202, तेजिंदर सिंह ढिल्लन ने 62 रन बनाए। मान्या क्रिकेट अकादमी के लिए मोहित शर्मा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मान्या क्रिकेट अकादमी की टीम ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 353 रन बनाकर मैच जीत लिया। ध्रुव तोमर ने 87, करन भारद्वाज ने 66 रन बनाए। शिवा सेन व सक्षम जायसवाल ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव तोमर को नरेंद्र शर्मा ने प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.