मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की कमान विकास पंवार के हाथ
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के जिला स्तरीय टीम के लिए मंगलवार को चुनाव किया गया। पेपर मिल रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विकास पंवार को जिला अध्यक्ष और विकास जैन को जिला महासचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौड़ ने की। चुनाव प्रभारी विनोद आर्य और प्रमोद कुमार की निगरानी में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों और नगरों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बैठक स्थल पर खुशी का माहौल नजर आया। इस मौके पर पवन सिंह राठौड़ ने कहा कि महासंघ लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। यह भी पढ़ें- मान्यता प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.