अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद कमर नकवी के भाई अनवर नकवी का मंगलवार को निधन हो गया था। मृतक को देर रात कैलसा रोड स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं, बुधवार को शहर के मोहल्ला शाही चबूतरा स्थित न्यू होराइजन स्कूल में विद्यालय प्रबंधक समिति की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जवान भाई की यूं अचानक मौत ने कमर नकवी को बड़ा सदमा दिया है, जिससे उभर पाना आसान काम नहीं होगा। कहा कि स्व.अनवर नकवी बहुत नेक और परहेजगार तबियत और सादा मिजाज इंसान थे। उनके दुनिया से चले जाने पर कुनबे में जो दरार आई है उसका भरना भी बेहद मुश्किल होगा। आखिर में संगठन पदाधिकारियों ने स्व.अनवर नकवी की मगफिरत के लिए दुआ कराई। इस दौरान आसिम सिद्दीकी, इकबाल हैदर, मोहम्मद रई...