शाहजहांपुर, मार्च 22 -- ददरौल। चौक कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सिंग कॉलेज के करीब 13 विद्यार्थियों ने आईएनसी मान्यता के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि प्रवेश के समय कॉलेज प्रशासन ने मान्यता होने की बात कही, लेकिन प्रथम सेमेस्टर का परिणाम आने पर स्थिति अलग सामने आई। रश्मि, लक्ष्मी, परितोष वर्मा, दिव्यांशी वर्मा, इति, रागिनी पाल और मो. शुएब समेत अन्य छात्रों ने अजीजगंज चौकी में तहरीर देकर फीस वापस करने की मांग की। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने अभद्रता की और हॉस्टल का सामान रोककर दूसरी सेमेस्टर की फीस जमा करने का दबाव बनाया। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज में आईएनसी की मान्यता है। हालिया सर्वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.