मान्यता के लिए शर्तें सरल करे सरकार: एसोसिएशन
रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को खेलगांव में हुई। इसमें शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता के लिए स्कूलों से फॉर्मेट भरकर जमा करने के आदेश पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार ने बिना यू-डायस कोड वाले निजी विद्यालयों को भी ऑनलाइन फॉर्म भरने का निर्देश दिया है, जिसके लिए महज 10 दिन का समय मिला है। दस्तावेजीकरण में समय लगता है, इसलिए उन्होंने सरकार से इसकी समय-सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से पहले मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए फिलहाल कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मान्यता के लिए जो शर्तें तय की गई हैं, उन्हें व्यावहारिक व सरल बनाया जाए और इस विषय पर बीच का रास्ता निकाला जाए।संगठन के महासचिव मुजाहिद्दुल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.