पीलीभीत, अगस्त 5 -- घुंघचाई । अवैध कक्षाएं संचालित करने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग अब कार्रवाई का शिकंजा कसेगा। संकुल नोडल शिक्षकों को निजी स्कूलों की जांच दी गई है। सत्यापन के बाद अवैध कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों की सूची तैयार कर संचालकों को नोटिस भेजे जाएंगे। मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी लगते ही निजी स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद छात्र संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा। घुंघचाई, गुलड़िया भूपसिंह और कसंगजा न्याय पंचायत के गांवों में बेसिक शिक्षा विभाग की मान्यता प्राप्त कई निजी विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। आरोप है इन स्कूलों में...