हरदोई, सितम्बर 1 -- हरदोई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। इसमें शिक्षण संस्थानों की मान्यता, संबद्धता प्रक्रिया के लिए शुल्क व जीएसटी दर लागू करने की जानकारी दी है। इसका पालन करने के निर्देश दिएंहैं। डीआईओएस ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के आनलाइन पोर्टल पर जिन संस्थाओं ने एक अप्रैल 2026 से मान्यता के लिए आवेदन किया है उन संस्थाओं से मान्यता आवेदन शुल्क के सापेक्ष 18 फीसदी जीएसटी जमा कराई जाए। इसके बाद ही मान्यता प्रदान करने की संस्तुति की जाए। भविष्य मे मान्यता के लिए प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों पर निर्धारित शुल्क पर 18 फीसदी जीएसटी अवश्य ली जाए। बिना जीएसटी भुगतान के प्राप्त आवेदनों पर विचार न किया जाए। उन्होंने क...