लखीमपुरखीरी, मई 16 -- मान्यता कक्षा आठ तक की और कक्षाएं इंटर तक चलाने के मामले में डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने तीन स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी की है। 48 घंटे के अन्दर जवाब मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसमें एसआरएम इंटरनेशनल एकेडमी मोहम्मदाबाद कुंभी गोला, पं. श्याम बिहारी में सरस्वती शिक्षा निकेतन भीखमपुर मितौली के अलावा श्री राम सरस्वती शिक्षा निकेतन मोहम्मदाबाद कुंभी गोला शामिल हैं। इसमें लिखा है कि कक्षा 8 तक मान्यता होने के बाद भी कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने जारी नोटिस में तीनों स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। फोटो युक्त 100 रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र प्रस्तुत कर...