समस्तीपुर, मार्च 13 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादो मानोपुर बांध किनारे गुरुवार की सुबह गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर निवासी स्व. रामचंद्र सहनी के पुत्र जीतू सहनी उर्फ भगत (32) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक बुधवार की रात जीतू डरसूर पंचायत के बड़ी मानोपुर स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। गुरुवार की सुबह मानोपुर बांध किनारे एक गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि मृतक झाड़-फूंक एवं भगतई का काम करता था और इसी नाम से इलाके में जाना जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ग्रामीण सुबह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खेत के पास शव देखा तो हल्ला मचाया, जिसके बाद मौके पर बड़ी सं...