छपरा, दिसम्बर 27 -- एकमा। छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा और दाउदपुर स्टेशन के बीच स्थित माने ढाला (गेट संख्या 64 सी) पर प्रस्तावित रेल अंडरपास निर्माण के खिलाफ माने गांव सहित आसपास के इलाकों में विरोध की आवाज तेज हो गई है। सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अंडरपास निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की और हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि रेल मंत्री भारत सरकार, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी सहित राज्य और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि माने ढाला को अंडरपास में परिवर्तित करना क्षेत्र के लिए गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकता है। इससे दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित होगा, किसानों की सैकड़ों बीघा उपजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.