माने ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
छपरा, मई 21 -- एकमा। छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित माने ढाला के समीप गुरुवार को किसी ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाने के एसआई संजय कुमार ने बताया कि मृतक सफेद रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग की जींस पैंट पहने हुए था। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.