गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के तीन औद्योगिक क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती से उत्पादन का नुकसान होने लगा है। इसमें मानेसर, सोहना और बिलासपुर औद्योगिक क्षेत्र शामिल है। बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर मंगलवार को उद्योग प्रतिनिधिमंडल की डीएचबीवीएन एमडी विक्रम सिंह से मिले। उद्यमियों की समस्या को लेकर एमडी ने मुख्य अभियंता को तत्काल बिजली आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह से जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बिजली बाधित होने और वितरण तंत्र की स्थिति को लेकर प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के नेतृत्व में उद्योगपतियों का एक शिष्टमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन दीपक मैनी की अगुवाई में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुख व...