गुड़गांव, अगस्त 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। औद्योगिक निवेश और विनिर्माण गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। मानेसर समेत प्रदेश भर के आठ औद्योगिक क्षेत्रों में 27 भूखंड आवंटन की नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें होटल, वाणिज्यिक परिसर, मॉल, ग्रुप हाउसिंग, एससीओ और बूथ शामिल। मानेसर में भूखंडों की नीलामी से निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने 11 औद्योगिक एस्टेट में औद्योगिक प्लॉटों की ई-नीलामी की घोषणा की है। इस प्रक्रिया के जरिए मानेसर समेत राज्य में विकसित और उभरते औद्योगिक क्लस्टरों में जमीन उपलब्ध कराएगा। जिससे निवेश, रोजगार और औद्योगिक विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है। इस बार की प्रक्रिया को केवल जमीन आवंटन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे राज्य ...