गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मानेसर में पहली मॉडल रोड का शिलान्यास शुक्रवार को मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने किया। जय सिंह चौक से लेकर स्वास्तिक स्टोर तक करीब एक किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। छह महीने में यह रोड बनकर तैयार हो जाएगा। मानेसर नगर निगम की तरफ से बनाए जा रहे इस रोड के दोनों तरफ बरसाती नाला और फुटपाथ बनाए जाएंगे। हरित क्षेत्र का खासा ध्यान रखा जाएगा। इस रोड पर फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बेंच लगाए जाएंगे। पूरी रोड पर यू टर्न के लिए कट नहीं होगा। सीसीटीवी भी इस रोड पर लगाए जाएंगे। इस मौके पर वॉर्ड नंबर 19 के पार्षद रवि यादव, नगर निगम के एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.