गुरुग्राम, अप्रैल 22 -- हरियाणा के मानेसर में देश का पहला अनुसंधान और विकास केंद्र बनेगा। मानेसर में डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी की ओर से लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। वहीं, केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित किए जाएंगे। प्रदेश में 2030 तक 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया और मुख्यमंत्री ने उन्हें गीता भेंट कर सम्मानित किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में अब जापानी कंपनियों का निवेश को लेकर भरोसा बढ़ गया है। अब निवेश को लेकर ललायित हैं। जापानी कंपनी के निवेश के तहत मानेसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.