गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है। बुधवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था की एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में सख्त निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई का काम अब 'मिशन मोड' पर शुरू किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने विशेष रूप से शहर में बने गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) यानी उन जगहों पर नाराजगी जताई जहां अक्सर कूड़े के ढेर लग जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डों में मौजूद ऐसे सभी पॉइंट्स को तुरंत खत्म किया जाए। सिर्फ सफाई ही काफी नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां दोबारा कूड़ा न डाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.