गुड़गांव, अप्रैल 13 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को नौरंगपुर में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट संचालकों के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम मानेसर, जीएमडीए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पर्यावरण मानकों को लेकर कड़े निर्देश दिए। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने स्पष्ट किया कि प्लांट से निकलने वाली धूल से पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने धूल उत्सर्जन रोकने के लिए चेक लिस्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि औचक निरीक्षण में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर प्लांट संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाट ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्लांट लगाने के लिए भूम...