नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- प्रदेश की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के ताजा बयान पर तीखा पलटवार करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। शेखावत ने कहा कि मानेसर प्रकरण को लेकर गहलोत कभी सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहते, क्योंकि पूरे घटनाक्रम के "निर्देशक" वही थे।'पूरा ड्रामा गहलोत ने रचा' जयपुर में मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा, "अशोक गहलोत कभी नहीं चाहेंगे कि सरकार मानेसर में जो हुआ उसे भूल जाए। मैं कहना चाहता हूं कि पूरे ड्रामे के डायरेक्टर अशोक गहलोत ही थे। सचिन पायलट तो सिर्फ एक प्यादा थे।" उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत आज भी पायलट को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल करना चाहते हैं ताकि अपने "राजनीतिक वनवास" को खत्म कर सकें। शेखावत का यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस ...