मानेसर, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। मानेसर की निर्दलीय मेयर इंद्रजीत कौर यादव ने अपने नौ समर्थक निर्दलीय पार्षदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। रेवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मेयर व उनकी टीम को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता दिलवाई। मेयर और पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से नगर निगम में पिछले एक साल से चल रही राजनीतिक गुटबाजी अब खत्म होने की पूरी उम्मीद है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले एक साल से निर्दलीय मेयर और भाजपा समर्थित सीनियर डिप्टी मेयर के बीच विकास कार्यों की फाइलों और सदन की बैठकों को लेकर लगातार तनातनी का माहौल बना हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.