गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य । मानेसर तहसील में रजिस्ट्री के साथ संपत्ति का म्युटेशन (इंतकाल )भी शुरू हो गया है। गुरुग्राम में सबसे पहले मानेसर तहसील में प्रक्रिया शुरू हुई है। ऑटोमोड में रजिस्ट्री होते ही प्रॉपर्टी का इंतकाल भी होने लगे हैँ। इसमें तकनीकी खामियां आने से काम करने में दिक्कत आ रही हैं। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तैयार पर सबसे पहले मानेसर तहसील में शुरू किया गया है। तहसील में दोनों काम के ऑटोमोड में कई तकनीकी खामियां आई। इसमें शब्दों की गलतियों को सुधार करने समेत अन्य कामों में दिक्कत हो रही है। जिसे विभाग के आईटी मैनेजर को तकनीकी खामियों की जानकारी दी गई। इसके दूर होने के बाद मानेसर तहसील में रजिस्ट्री के साथ प्रॉपर्टी का म्युटेशन भी एक साथ होने शुरू हो जाएंगे। मानेसर के बाद गुरुग्राम के बाकी तहसीलों में यह ऑटोम...