गुरुग्राम, जून 13 -- औद्योगिक हब मानेसर और आसपास के गांवों में गहराए जल संकट के बीच स्थानीय निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने क्षेत्र के तीन प्रमुख गांव कासन, खोह और मानेसर में पाइपलाइन बिछाकर पेजयल की आपूर्ति की जाएगी। जीएमडीए से आधिकारिक हरी झंडी मिलते ही नगर निगम मानेसर ने काम शुरू करने के लिए 34 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है। बता दें कि गांव मानेसर, खोह और कासन में बीते दो माह से लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। गांव मे शुरू से ही कोई भी नहरी पानी के इंतजाम नहीं है। इस कारण लोगों को भूजल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बेकाबू हुई हरियाणा रोडवेज की बस, कई राहगीरों को कुचला; एक की मौतअगले साल तक सप्लाई बीते दिनों भीषण गर्...