मानेसर के अलियर गांव में ढाई करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए बुधवार को गांव अलियर में ढाई करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीणों को आने वाले समय में पीने के साफ पानी की किल्लत और सीवर जाम की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी मेयर रीमा चौहान और स्थानीय पार्षद कंवरपाल चौहान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम मानेसर क्षेत्र के सभी गांवों और वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.