गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानेसर नगर निगम की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला। मानेसर की पहली और निर्दलीय मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने अपने आठ समर्थक पार्षदों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। रेवाड़ी नगर परिषद के संकल्प पत्र जारी होने से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने मेयर और पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में विधिवत रूप से शामिल कराया। डॉ. इंद्रजीत के भाजपा में शामिल होने के साथ ही अब हरियाणा के सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का पूर्ण कब्जा हो गया है। बता दें कि मार्च 2025 में हुए मानेसर नगर निगम के पहले चुनाव में डॉ. इंद्रजीत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा के प्रत्याशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.