मानेसर की कंपनी से 33 कर्मचारियों को हटाने पर विरोध
गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। आईएमटी मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में 33 स्थायी श्रमिकों की छंटनी को लेकर श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। छंटनी से प्रभावित श्रमिक 5 जून से कंपनी परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। श्रमिकों का कहना है कि न तो उनकी मांगों पर कोई जवाब दिया जा रहा है और न ही बातचीत के लिए कोई ठोस पहल की जा रही है। ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन के अनुसार कंपनी में कार्यरत श्रमिकों की पंजीकृत यूनियन ने 4 जून को औद्योगिक विवाद से संबंधित मांग पत्र प्रबंधन को सौंपने का प्रयास किया था। यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन ने मांग पत्र लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद मांग पत्र डाक के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.