मानेदय नहीं मिलने से पौड़ी के ग्राम प्रहरियों में रोष
देहरादून, मई 11 -- पौड़ी। पौड़ी में ग्राम प्रहरियों को बीते एक साल से भी अधिक समय से मानेदय नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। पौड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तैनात ग्राम प्रहरियों के मानेदय को लेकर कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे उनमें रोष है। कहा कि जल्द ही इस समस्या को लेकर डीएम से भी मुलाकात की जाएगी। तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार जुयाल ने बताया कि पौड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तैनात ग्राम प्रहरियों को जनवरी 2025 से अभी तक मानेदय नहीं मिल पाया है। इस बाबत कई बार प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रहरियों को इस मामले में केवल आश्वासन ही मिला है। जबकि ग्राम प्रहरी अपने काम को करते आ रहे हैं। कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो विवश ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.