घाटशिला, दिसम्बर 14 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव से बाउरीचुआ गांव तक जाने वाली सड़क प्रशासनिक अनदेखी के कारण जर्जर हालत में है। इसका खामियाजा उक्त सड़कों से गुजरने वाले साइकिल चालक,वाहन चालक व पैदल चलने वाले स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी सड़कों की सुधी नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बुरी तरह टूटी होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क को दोबारा बनवाने की मांग की है। स्थानीय निवासी सह बाउरीचुआ गांव के ग्राम प्रधान बासु मुर्मु,सोमाय मुर्मु,टीपू किस्कु,गोपाल मुर्मु,बानो हांसदा,लालटू जेना,नीतीश सिंह,सोबान सोरेन,कनाई मुर्मु,बाबू लाल मुर्मु आदि का कहना है कि मानुषमुड़िया से बाउरीचुआ जाने वाली संपर्क सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.