घाटशिला, अप्रैल 6 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने मानुषमुड़िया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्र के निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गयी। जांच के दौरान केंद्र पर मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित मिले। यह एक ऐसा गांव है जहां आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं है। बल्कि यह बालिका विद्यालय भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। पुछताछ के क्रम में सेविका संगीता मंडल ने कहा की उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में 25 बच्चे नामांकन है परंतु आज बच्चे नहीं आए। उन्होंने आने वाले दिनों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर घर-घर जाने की बात कही। मुखिया राम मुर्मू ने सोमवार किया गया निरीक्षण के बारे में बाल विकास पदाधिकारी को अवगत कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...